गोटेगांव में होटल वाले खिला रहे जहरीली चीज

Updated on 20-05-2024
समोसे के अंदर निकली गुटखा की पन्नी होटल संचालक की लापरवाही उजागर 

होटल संचालक ने धौस दिखाकर समोसे का भुगतान करा लिया

*शरद नेमा की रिपोर्ट*


गोटेगांव शासन प्रशासन द्वारा स्वास्थ सेहत को लेकर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने प्रयासरत है
वही नगर के स्थानीय होटल संचालकों द्वारा ग्राहकों की सेहत के साथ खिलवाड़ करने में लगा हुआ है
हाल ही में विगत दिवस स्थानीय खरया पेट्रोल पंप गोटेगांव के समीप स्थित चिंतामन होटल में समोसे में पान मसाले (गुटखा)की पन्नी निकलने से ग्राहक शकपका गया
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राहक नरेंद्र सुबह 10:00 के आसपास चिंतामणि होटल से समोसे आर्डर किया
ग्राहक जब समोसे खाने लगा तो समोसे से पान मसाले की पन्नी निकाली तो इसकी शिकायत दुकान संचालक से की किंतु संचालक द्वारा कोई बात नहीं सुनी गई उल्टा दादागिरी दिखाकर समोसे का भुगतान करा लिया गया जो कि ग्राहक नरेंद्र ने फोन पे के माध्यम से  जमा किए। होटल संचालक के लापरवाही पूर्ण रवैया के कारण
ग्राहक को बिना खाए पिए ही समोसे का भुगतान करना पड़ा
आखिरकार दुकानदार की लापरवाही का खामियाजा ग्राहक को भोगना पड़ा क्या इस तरह दुकान संचालक का व्यवहार उचित है। जिला खाद्य अधिकारी ऐसे होटल संचालकों पर कार्रवाई करें। जिससे आमजन के स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह होटल संचालक को एक सबक मिले।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें