युवा, कुशल वक्ता, निरंतर संघर्ष शील नेता वैभव पवार की दावेदारी लोकसभा सीट में मजबूत...
लोकसभा चुनाव में पवार पर दाव लगा सकता है केंद्रीय नेतृत्व...
बालाघाट। विधानसभा चुनावों में बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक के बाद भाजपा आलाकमान अब लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गया है। माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव के तर्ज पर ही लोकसभा चुनाव में भी कई मौजूदा सांसदों टिकट काटकर नए चेहरों को मौका दिया जा सकता है। भाजपा संगठन ने बीते विधानसभा चुनावों में बड़ी संख्या में संगठन के युवा चेहरों को मौका दिया था और फिर मुख्यमंत्री के साथ-साथ मंत्रिमंडल में भी कई चौंकाने वाले नाम सामने आए थे। ऐसे में इस बार भी पार्टी संगठन में लंबे समय से मेहनत कर रहे कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को आगे ला सकती है। इसी क्रम में बालाघाट सिवनी लोकसभा सीट पर वैभव पवार के रूप में नया नाम सामने है। दरअसल बालाघाट-सिवनी लोकसभा सीट में पार्टी ने पिछले चुनाव में डॉ.ढालसिंह बिसेन को टिकट दिया था,और उन्होंने लगभग ढाई लाख मतों से जीत दर्ज कराई थी। उनका कार्यकाल भी काफी अच्छा रहा है और लोकसभा सीट में कई बड़ी सौगात दी है। 2024 के चुनाव में इस सीट पर युवा चेहरे वैभव पवार भी दावेदारी कर रहे हैं। वैभव को संगठन का कर्मठ संघर्ष शील नेता माना जाता है।
वैभव पवार वर्तमान में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष है, और भाजपा संगठन में इनकी काफ़ी अच्छी पकड़ होने के साथ साथ भाजपा का शीर्ष नेतृत्व भी इन्हें काफी पसंद करता है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा में प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए इन्होंने कई अच्छे कार्य किए हैं। स्वच्छ छबि के होने के साथ ही साथ कुशल वक्ता के गुण भी वैभव में मौजूद है। चुकी बालाघाट-सिवनी लोकसभा सीट के अंतर्गत 8 विधानसभा आती है इसमें बालाघाट जिले की छः बालाघाट, वारासिवनी, कटंगी, लांजी, बैहर और परसवाड़ा विधानसभा सीट शामिल हैं और अगर सिवनी जिले की बात करें तो सिवनी और बरघाट विधानसभा शामिल हैं। सभी विधानसभा में जातिगत समीकरण के आधार पर देखा जाए तो पवार मतदाता सबसे ज्यादा है। जो लोकसभा सीट पर प्रत्याशी के जीत हार का निर्णय करते हैं। युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव भी पवार समाज से आते हैं इनकी अपने समाज में तो काफ़ी अच्छी पकड़ है साथ ही अन्य समाज का भी इनको अच्छा खासा समर्थन है। वैभव पवार युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष है तो इनके पास युवाओं की टीम भी काफी मजबूत है। जिसका लाभ उन्हें अगर भाजपा संगठन लोकसभा का प्रत्याशी बनाता है तो जरूर मिलेगा।
--------------