MFIB खोलने में भी 1000 के जादुई आंकड़ों को पार कर लिया AU Bank, 17 राज्यों में हो गई पहुंच, शेयर चढ़े

Updated on 30-09-2026
मुंबई: भारत के सबसे बड़े स्मॉल फाइनेंस बैंकों में से एक है AU स्मॉल फाइनेंस बैंक (AU SFB)। रिजर्व बैंक से इसे यूनिवर्सल बैंक में बदलने की इन-प्रिंसिपल मंजूरी भी मिल गई है। इसका माइक्रोफाइनेंस और फाइनेंशियल इनक्लूजन बिजनेस (MFIB) नेटवर्क अब 1,000 शाखाओं की संख्या को पार कर गया है। ये शाखाएं गांव-कस्बों में बैंकिंग एक्सेस बढ़ाने के प्रयासों में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर माना जा रहा है।


ग्रामीण इलाकों में बढ़ेगी पैठ


MFIB नेटवर्क का विस्तार माइक्रोफाइनेंस प्लेटफ़ॉर्म से ज्यादा वित्तीय सेवाओं की एक व्यापक श्रृंखला तक बैंक को पहुंच प्रदान करता है। इसमें न सिर्फ सेविंग बैंक अकाउंट का सोल्यूशन मिलेगा बल्कि ग्राहकों को बीमा, आधार-सक्षम बैंकिंग सेवाएं, डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर (DBT) एक्सेस, डिजिटल पेमेंट आदि सेवाएं भी मिलेंगी।

भरोसे का प्रतीक


एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के डिप्टी सीईओ उत्तम टिबरेवाल का कहना है “1000 MFIB शाखाओं की संख्या को पार करना हमारे लिए सिर्फ एक नेटवर्क मील का पत्थर नहीं है। यह उस भरोसे का प्रतिनिधित्व करता है जो ग्रामीण भारत के ग्राहक वर्षों से AU में रखते आए हैं। बैंक भारत की ग्रोथ स्टोरी में सक्रिय तरीके से भागीदारी कर रहा है साथ ही अनगिनत परिवारों की समृद्धि में भी सहायक हो रहा है।"


1000 MFIB शाखाओं की संख्या को पार करना हमारे लिए सिर्फ एक नेटवर्क मील का पत्थर नहीं है। यह उस भरोसे का प्रतिनिधित्व करता है जो ग्रामीण भारत के ग्राहक वर्षों से AU में रखते आए हैं। बैंक भारत की ग्रोथ स्टोरी में सक्रिय तरीके से भागीदारी कर रहा है साथ ही अनगिनत परिवारों की समृद्धि में भी सहायक हो रहा है।
एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के डिप्टी सीईओ उत्तम टिबरेवाल

पिछले महीने ही मिली थी यह उपलब्धि


इस बैंक ने व्हीकल लोन कारोबार में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की थी। तब बैंक का व्हीकल लोन पोर्टफोलियो 50,000 करोड़ रुपये के एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) के पार पहुंच गया था। बैंक के मुताबिक, उसके व्हीकल लोन कारोबार ने पिछले तीन वर्षों में 26% और पांच वर्षों में 29% की CAGR दर्ज की है। यह कारोबार AU स्मॉल फाइनेंस बैंक का सबसे बड़ा लेंडिंग बिजनेस है और बैंक के कुल लोन पोर्टफोलियो में करीब एक-तिहाई हिस्सेदारी रखता है। इस कारोबार से देशभर में 13.7 लाख से अधिक ग्राहक जुड़े हुए हैं।

17 राज्यों में हो गई पहुंच


AU स्मॉल फाइनेंस बैंक से मिली जानकारी के अनुसार इसकी 1,000+ MFIB शाखाएं उत्तर, मध्य, पूर्व और दक्षिण भारत के प्रमुख ग्रामीण और अर्ध-शहरी इलाकों में फैली हुई हैं। बैंक का कहना है कि उसका नेटवर्क 20 लाख से अधिक ग्राहकों और 59,000+ गांवों में 58 लाख+ ग्रामीण बचत खाता धारकों को सेवा प्रदान करता है। यह 17 राज्यों और 1 केंद्रशासित प्रदेश में फैले हुए हैं।


शेयर का क्या है हाल


इस समय भारतीय शेयर बाजारों में मंदड़ियों का कब्जा है। तब भी आज एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के शेयर करीब डेढ़ फीसदी चढ़ गए। कल यानी मंगलवार को बीएसई में इसके शेयर 996 रुपये पर बंद हुए थे। आज सुबह यह 997.50 रुपये पर खुले और ऊपर चढ़ते हुए 1010 रुपये पर पहुंच गए। यह कल के मुकाबले करीब डेढ़ फीसदी ज्यादा है। दिन में 12 बजे इसके शेयर बीएसई में 1006 रुपये पर ट्रेड हो रहे थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें