मैच से ज्यादा मौसम पर नजर, कोलंबो टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा हाल?
Updated on
26-08-2026
कोलंबो: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला हो रहा है। मैच के पहले दिन बारिश नहीं हुई लेकिन दूसरे दिन बारिश की वजह से दो घंटे से ज्यादा का खेल खराब हुआ। तीसरे दिन भी लंच ब्रेक के बाद बारिश की वजह से आधे घंटे देरी से खेल शुरू हुआ। स्टंप भी बारिश आने की वजह से जल्दी करना पड़ा।चौथे दिन भी बारिश होने की उम्मीद
भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच का आज चौथा दिन है। कोलंबो में आज बारिश की संभावना 97 प्रतिशत बताई गई है। सुबह 9 बजे बारिश होने के चांस 74 प्रतिशत है। वहीं 11 बजे के करीब भी बारिश आ सकती है। दोपहर के समय भी बारिश की वजह से खेल प्रभावित हो सकता है।बारिश से श्रीलंका को फायदा
कोलंबो टेस्ट में भारतीय टीम मजबूत स्थिति में है। टीम ने अपनी पहली पारी में 503 रन ठोक दिए। वहीं श्रीलंका ने तीसरे दिन स्टंप तक 265 रन बनाए थे। उनके 8 बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके। श्रीलंका पर अभी फॉलोऑन का खतरा भी मंडरा रहा है। इसी वजह से बारिश जितना वक्त बर्बाद करेगी, श्रीलंका को उतना फायदा होगा। वहीं भारतीय टीम नहीं चाहेगी कि बारिश की वजह से खेल खराब हो। अगर मैच ड्रॉ भी होता है तो टीम इंडिया को आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को झटका लगेगा।
अन्य महत्वपुर्ण खबरें