अनूप सोनी की जगह अजय देवगन बने 'क्राइम पेट्रोल' के नए होस्ट, वीडियो देख लोगों ने कहा- इनसे बेहतर कोई नहीं

Updated on 11-08-2026
बॉलीवुड के टॉप एक्शन हीरो में शामिल अजय देवगन अब टीवी पर भी नजर आने वाले हैं। वह पॉप्युलर क्राइम शो 'क्राइम पेट्रोल' को होस्ट करते दिखाई देंगे। मेकर्स ने हाल ही में शो का पहला प्रोमो रिलीज किया है, जिसमें अजय देवगन अपराध से जुड़े मामलों और उनकी सच्चाई पर बात करते नजर आ रहे हैं। प्रोमो में अजय बताते हैं कि कई बार किसी अपराध के पीछे पीड़ित का कोई जाना-पहचाना शख्स ही होता है। प्रोमो के आखिर में वह कहते हैं, 'मैं आपके साथ रहूंगा।' शो का नया सीजन 31 अगस्त से शुरू होगा।

फिल्मों में सिंघम बनकर क्राइम का खात्मा करने वाले अजय देवगनअब शो में क्राइम के हैरान करने वाले किस्से लेकर हाजिर होंगे। एक सूत्र के मुताबिक, अजय देवगन ने अब तक शो के 15 एपिसोड की शूटिंग पूरी कर ली है। हालांकि, वह आगे भी कितने एपिसोड होस्ट करेंगे, इसका फैसला दर्शकों से मिलने वाले रिएक्शन और टीआरपी को देखते हुए किया जाएगा। IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, 'अजय देवगन ने फिलहाल 15 एपिसोड की शूटिंग कर ली है। बाकी एपिसोड में उनकी भूमिका दर्शकों के रिएक्शन और संख्या पर निर्भर करेगी।'

कुछ एपिसोड के लिए एक्टर राजेश तैलंग को भी जोड़ा गया

सूत्रों के मुताबिक, शो के आने वाले कुछ एपिसोड के लिए एक्टर राजेश तैलंग को भी जोड़ा गया है। यानी इस सीजन में दर्शकों को अजय देवगन के साथ एक और जाना-पहचाना चेहरा होस्टिंग करते हुए नजर आ सकता है

उनका इशारा 'क्राइम पेट्रोल' की तरफ

इससे पहले रविवार को अजय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो के जरिए उन्होंने किसी बड़ी बात की ओर इशारा किया था, जिससे फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ गई थी। हालांकि, उन्होंने सीधे तौर पर यह नहीं बताया था कि उनका इशारा 'क्राइम पेट्रोल' की तरफ है।

'कभी-कभी कुछ बातें हमें अंदर से परेशान करती हैं'

वीडियो में अजय कहते हैं, 'कभी-कभी कुछ बातें हमें अंदर से परेशान करती हैं। और आज हमारे सामने एक ऐसा सच है जिसे देखकर मैं दंग रह गया हूं। मैं जल्द ही इसे आपके सामने पेश करूंगा।' सोशल मीडिया पर लोगों ने बतौर होस्ट अजय देवगन का स्वागत किया है। लोग ये कहते हुए बेहद खुश नजर आ रहे हैं कि एक्टर इस शो को होस्ट करने जा रहे हैं और ये अब बेस्ट शो होने जा रहा है। एक ने कहा- इनसे बेहतर कोई हो नहीं सकता ।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें