मेहनत से लिखी सफलता की कहानी : सब्जी उत्पादन से आरती की सालाना आय पहुँची 1.13 लाख

Updated on 11-03-2026

एमसीबी। जनपद पंचायत भरतपुर के विकासखंड भरतपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत कुवांरी की निवासी आरती सिंह ने अपने परिश्रम और दृढ़ संकल्प से आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है। सीमित संसाधनों और साधारण पारिवारिक पृष्ठभूमि के बावजूद उन्होंने स्वयं सहायता समूह से जुड़कर स्वरोजगार की दिशा में कदम बढ़ाया और आज वे गांव की अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई हैं।

स्वयं सहायता समूह से मिला आगे बढ़ने का अवसर  : 

आरती सिंह मां महामाया स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हुई हैं। समूह से जुड़ने के बाद उन्हें आर्थिक रूप से आगे बढ़ने का अवसर मिला। उन्होंने समूह के माध्यम से 60 हजार रुपये का ऋण प्राप्त किया और इस राशि का उपयोग सब्जी उत्पादन शुरू करने में किया। शुरुआत में छोटे स्तर पर शुरू किया गया यह प्रयास आज एक सफल आजीविका में बदल चुका है।

विभिन्न सब्जियों की खेती से बढ़ी आय  : 

आरती अपने खेत में गोभी, टमाटर, आलू, प्याज, बैंगन, लहसुन और मटर जैसी विभिन्न सब्जियों का उत्पादन करती हैं। इसके साथ ही वे गेहूं की खेती भी करती हैं। मौसम के अनुसार फसल परिवर्तन और मेहनत के कारण उनकी सब्जियों की गुणवत्ता बेहतर रहती है, जिससे गांव के साथ-साथ आसपास के बाजारों में भी उनकी सब्जियों की अच्छी मांग बनी रहती है।

आय में हुआ उल्लेखनीय इजाफा : 

लगातार परिश्रम और खेती की बेहतर योजना के कारण आज सब्जी उत्पादन और कृषि से उनकी वार्षिक आय लगभग 1 लाख 13 हजार 10 रुपये तक पहुंच गई है। इससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है और उनके जीवन में आत्मविश्वास व सम्मान भी बढ़ा है। अब वे अपने परिवार की आवश्यकताओं को बेहतर ढंग से पूरा करने के साथ-साथ बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए भी प्रयासरत हैं।

अन्य महिलाओं के लिए बनी प्रेरणा  : 

आरती की यह सफलता कहानी केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि पूरे गांव की महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है। उनकी सफलता को देखकर कई महिलाएं भी स्वयं सहायता समूह से जुड़कर स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित हो रही हैं। इससे गांव में महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को नई दिशा मिल रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

कोंडागांव के कलाकार भारत-ट्राइब फेस्ट में करेंगे छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व

कोंडागांव, कोंडागांव जिले का लिंगो घोटुल मांदरी नृत्य दल अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी कला का प्रदर्शन करेगा। यह दल नई दिल्ली में आयोजित भारत ट्राइब फेस्ट-2026 में छत्तीसगढ़ राज्य का…
कोंडागांव के कलाकार भारत-ट्राइब फेस्ट में करेंगे छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व
छत्तीसगढ़

15 महिलाओं की मौत पर डॉ-गुप्ता को 2 साल जेल

बिलासपुर, बिलासपुर के बहुचर्चित नसबंदी कांड मामले में करीब 11 साल 4 महीने बाद जिला कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। एडीजे कोर्ट बिलासपुर के न्यायाधीश शैलेश कुमार ने सर्जन डॉ.…
15 महिलाओं की मौत पर डॉ-गुप्ता को 2 साल जेल
छत्तीसगढ़

बिलासपुर में चेट्रीचंड्र पर निकली स्कूटी रैली:आराध्य झूलेलाल जन्मोत्सव पर सिंधी समाज की महिलाओं ने दिया एकजूटता का संदेश

बिलासपुर, हिंदू नववर्ष, गुड़ी पड़वा और नवरात्रि पर्व की तैयारियों जोरों से चल रही है। बिलासपुर में सिंधी समाज ने अपने आराध्य देव भगवान झूलेलाल का जन्मोत्सव चेट्रीचंड्र से पहले मंगलवार…
बिलासपुर में चेट्रीचंड्र पर निकली स्कूटी रैली:आराध्य झूलेलाल जन्मोत्सव पर सिंधी समाज की महिलाओं ने दिया एकजूटता का संदेश
छत्तीसगढ़

NCERT की पढ़ाई कर छात्रों ने दिए CG बोर्ड एग्जाम

बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पूरे साल NCERT की किताबों से पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स पर अचानक सीजी बोर्ड एग्जाम थोप दिया गया। स्कूल प्रबंधन की मनमानी पर कलेक्टर संजय अग्रवाल…
NCERT की पढ़ाई कर छात्रों ने दिए CG बोर्ड एग्जाम
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में कमर्शियल गैस पर कोटा सिस्टम लागू

रायपुर, छत्तीसगढ़ में अब कमर्शियल गैस सिलेंडर कोटा सिस्टम के तहत दिए जाएंगे। घरेलू एलपीजी के दुरुपयोग को रोकने और आम उपभोक्ताओं तक गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए…
छत्तीसगढ़ में कमर्शियल गैस पर कोटा सिस्टम लागू
छत्तीसगढ़

थार खरीदने नाबालिग ने घर से 20-लाख के गहने चुराए

बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में थार गाड़ी खरीदने के लिए एक नाबालिग ने अपने ही घर में चोरी करवाई है। इसके लिए सेना के रिटायर्ड जवान के बेटे को उकसाया और…
थार खरीदने नाबालिग ने घर से 20-लाख के गहने चुराए
छत्तीसगढ़

2 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, मैनपाट में ओले गिरे

रायपुर, उत्तर प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग ने आज 18 और कल 19 मार्च को आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि…
2 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, मैनपाट में ओले गिरे
छत्तीसगढ़

रायपुर में गटर साफ करने उतरे 3 स्वीपर की मौत:परिजन बोले- बिना सेफ्टी के सीवरेज टैंक में उतारा

रायपुर, रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण अस्पताल के पीछे बने सीवरेज टैंक (गटर) की सफाई करने उतरे 3 सफाईकर्मियों की दम घुटने से मौत हो गई। वहीं, 1 की हालत…
रायपुर में गटर साफ करने उतरे 3 स्वीपर की मौत:परिजन बोले- बिना सेफ्टी के सीवरेज टैंक में उतारा
छत्तीसगढ़

विधानसभा में उठेगा जंबूरी, लेबर-लाइसेंस और अतिथि शिक्षकों का मुद्दा

रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज प्रश्नकाल के दौरान कई अहम मुद्दे उठने वाले हैं। जंबूरी कार्यक्रम में मिली शिकायतें, स्कूलों का युक्तियुक्तकरण, अतिथि शिक्षकों की समस्या और श्रमिकों से जुड़े सवालों…
विधानसभा में उठेगा जंबूरी, लेबर-लाइसेंस और अतिथि शिक्षकों का मुद्दा
छत्तीसगढ़