जशपुर से 204 श्रद्धालु प्रभु श्री रामलला दर्शन के लिए अयोध्या रवाना

Updated on 06-08-2026

जशपुरनगर। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में श्री रामलला दर्शन योजना के तहत श्रद्धालुओं को अयोध्या में प्रभु श्री रामलला  जी का निःशुल्क दर्शन कराया जा रहा है। इसी कड़ी में 14वें चरण में  जशपुर जिले के जनपद पंचायत, नगर पंचायत एवं सियानगुड़ी के कुल 204 यात्रियों को प्रभु श्री रामलला के दर्शन हेतु जनप्रतिनिधियों द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया है।योजनान्तर्गत अब तक 2856 यात्रियों को लाभ प्राप्त हो चुका है।   जनपद पंचायत अध्यक्ष  गंगा राम भगत नगर पालिका अध्यक्ष  अरविन्द भगत के द्वारा बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।इस अवसर पर पिंकी गुप्ता और जिला पंचायत सदस्य,जनपद सदस्य और अन्य गणमान्य नागरिक गण उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि  रामलला दर्शन योजना के तहत श्रद्धालुओं को आना जाना, रहना और भोजन का सम्पूर्ण खर्च छत्तीसगढ़ शासन द्वारा उठाया जाता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें